महाकाल मंदिर में शुरू हुआ फ्री प्रसाद काउंटर, हर श्रद्धालु को मिलेगा बाबा का प्रसाद

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Oct, 2026 03:23 PM

free prasad now at mahakal temple

उज्जैन से बड़ी खबर है। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक नई और खास पहल शुरू की है।

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन से बड़ी खबर है। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक नई और खास पहल शुरू की है। अब बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में निशुल्क प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा।

महाकाल मंदिर में निशुल्क प्रसाद वितरण काउंटर की शुरुआत कर दी गई है। यह काउंटर मंदिर परिसर में निर्गम चैनल के समीप बनाया गया है। यहां दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल को अर्पित प्रसाद के साथ-साथ पुष्प और बेलपत्र भी निशुल्क दिए जाएंगे।

इस व्यवस्था की शुरुआत सवा क्विंटल महाप्रसादी का भोग लगाकर की गई। मंदिर प्रबंध समिति का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महाकाल मंदिर आने वाला कोई भी श्रद्धालु बाबा महाकाल की प्रसादी से वंचित न रहे।

PunjabKesari

डिप्टी कलेक्टर एवं मंदिर की उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था शुरू की गई है।

मंदिर समिति के मुताबिक, श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब बाबा महाकाल के दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने साथ महाकाल की प्रसादी, पुष्प और बेलपत्र भी आशीर्वाद स्वरूप लेकर जा सकेंगे।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की इस पहल से श्रद्धालुओं को प्रसाद के लिए अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी। मंदिर परिसर से ही उन्हें निशुल्क प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। यानी अब महाकाल के दरबार में दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद और आशीर्वाद भी निशुल्क मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!