महाकाल दर्शन के बाद पवन खेड़ा का भाजपा पर निशाना, बोले- गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

Edited By meena, Updated: 18 Sep, 2026 05:26 PM

pawan khera targets bjp after visiting mahakal

उज्जैन में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की...

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने दीपोत्सव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

PunjabKesari

पवन खेड़ा कांग्रेस के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे जहां से वे उज्जैन आये। इस दौरान शहर कांग्रेस की ओर से उनका और कांग्रेस नेता अभय दुबे का भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चंदेल, संजीत शर्मा, आनंद मीणा, रहीम लाल, बबलू खींची सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद पवन खेड़ा श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन किए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आकर शांति और संतुष्टि की अनुभूति होती है।

PunjabKesari

मीडिया से चर्चा के दौरान पवन खेड़ा ने उज्जैन में हुए दीपोत्सव को लेकर सरकार पर गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार की बाढ़, दिल्ली में बच्चों की मौत और उज्जैन में दीपोत्सव के दौरान घायल हुए बच्चे का मुद्दा उठाया। उज्जैन में 17 सितंबर को दीपोत्सव के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे के झुलसने की स्थानीय रिपोर्ट भी सामने आई है। उन्होंने उज्जैन में चल रही युवा धर्म संसद को लेकर भी आरएसएस पर सवाल उठाए। युवा धर्म संसद का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक हो रहा है, जिसमें देशभर से युवा शामिल हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!