केन-बेतवा परियोजना के हितग्राहियों को मुआवजा राशि मिलना शुरु, कलेक्टर ने 117 प्रभावितों को जारी किए 3.25 करोड़

Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2026 08:37 PM

compensation amount released to 117 affected beneficiaries of the ken betwa proj

केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं से प्रभावित हितग्राहियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया के तहत कलेक्टर मृणाल मीना ने 117 हितग्राहियों के लिए 3 करोड़ 25 लाख 42 हजार...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं से प्रभावित हितग्राहियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया के तहत कलेक्टर मृणाल मीना ने 117 हितग्राहियों के लिए 3 करोड़ 25 लाख 42 हजार 404 रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह राशि पूर्व में पारित अवार्ड के तहत संबंधित प्रभावित हितग्राहियों को दी जाएगी।

PunjabKesari

स्वीकृत राशि में टिकुरी के 2 हितग्राहियों को 33 लाख 2 हजार 552 रुपए, पीरा के 3 हितग्राहियों को 13 लाख 68 हजार 285 रुपए, खरयानी के 45 हितग्राहियों को 91 लाख 21 हजार 693 रुपए, कर्री के 9 हितग्राहियों को 32 लाख 50 हजार 293 रुपए तथा सिलावट के 33 हितग्राहियों को 68 लाख 47 हजार 168 रुपए शामिल हैं।

PunjabKesari

इसी तरह लवकुशनगर के 25 प्रभावित हितग्राहियों के लिए 86 लाख 52 हजार 413 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों को अवार्ड के अनुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!