Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2026 01:41 PM

मध्य प्रदेश के भोपाल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का काफिला हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब AIMIM प्रमुख एयरपोर्ट से होटल...
भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश के भोपाल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का काफिला हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब AIMIM प्रमुख एयरपोर्ट से होटल जा रहे थे। राजधानी के वीआईपी रोड पर काफिले के अचानक रुकने के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इससे पीछे आ वाहन आपस में टकरा गए। हादसे की चपेट में आए कई बाइक सवार घायल हो गए। घटना से वहां भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया।
वीडियो
जानकारी के मुताबिक, AIMIM प्रमुख ओवैसी का काफिला वीआईपी रोड़ से गुजर रहा था तभी आगे चल रही गाड़ियों ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे रफ्तार में आ रहे वाहनों का बैलैंस बिगड़ गया और वे एक दूसरे से टकरा गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे चार से पांच बाइक सवार इन गाड़ियों की चपेट में आ गए और हादसे का शिकार हो गए। एक बाइक सवार तो उछलकर आगे वाली गाड़ी पर जा गिरा। हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ चीख पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

हादसे से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौते पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरु किया। पुलिस के मुताबिक, घटना की पूरी जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएंगी।