Edited By meena, Updated: 04 Sep, 2026 09:03 PM

मध्य प्रदेश के मंडला में विकास के दावों की तस्वीर उस वक्त कीचड़ में धंसती नजर आई, जब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का काफिला ही रास्ते में फंस...
मंडला (अरविंद सोनी) : मध्य प्रदेश के मंडला में विकास के दावों की तस्वीर उस वक्त कीचड़ में धंसती नजर आई, जब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का काफिला ही रास्ते में फंस गया। दरअसल, चकदेही ग्राम पंचायत में करीब 60 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन के लोकार्पण के लिए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे थे। लेकिन लगातार बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाला रास्ता इतना बदहाल था कि सांसद के काफिले के वाहन कीचड़ में बुरी तरह फंस गए।
हालात ऐसे बने कि ग्रामीणों को मोर्चा संभालना पड़ा। ट्रैक्टर से टोचन कर काफिले के वाहनों को कीचड़ से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंच मार्ग की हालत देखकर सांसद कुलस्ते ने भी नाराजगी जताई और सड़क निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मांगा।
देखें वीडियो
अब सवाल ये है कि 60 लाख का सामुदायिक भवन तो बन गया, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए सड़क क्यों नहीं बन सकी? बारिश में कीचड़ में फंसी ये तस्वीरें जमीनी विकास और सरकारी दावों के बीच की हकीकत पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं।