सरपंच प्रतिनिधि से बेरहमी से मारपीट, बचाने आए लोगों पर FIR, विरोध में उतरे सैकड़ों ग्रामीण

Edited By meena, Updated: 03 Sep, 2026 09:28 PM

the case of assault on the sarpanch representative in sagar has gained momentum

सागर के बंडा विधानसभा की बरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह लोधी के साथ रविवार को हुई मारपीट के मामले में आज लोधी समाज सहित अन्य समाजों के लोग बड़ी संख्या में...

सागर (देवेंद्र कश्यप) : सागर के बंडा विधानसभा की बरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह लोधी के साथ रविवार को हुई मारपीट के मामले में आज लोधी समाज सहित अन्य समाजों के लोग बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह लोधी के साथ बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मारपीट की। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें बचाया।

PunjabKesari

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने बिजली कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह लोधी सहित बीच-बचाव करने वाले चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। लोगों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बीच-बचाव करने वाले युवकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है।

PunjabKesari

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि मारपीट की घटना के दौरान बीच-बचाव करने वाले लोकेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा और कैलाश सिंह पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने एफआईआर वापस लेने और मारपीट के आरोपों में शामिल बिजली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के बाद एसपी अनुराग सुजानिया ने पूरे मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!