उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद: 30 पर FIR, 20 गिरफ्तार; 9 आरोपियों का मेडिकल, आज कोर्ट में पेशी

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Sep, 2026 01:36 PM

ujjain shahi masjid dispute 20 arrested

शाही मस्जिद के हिस्से को तोड़ने को लेकर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

उज्जैन। (विशाल सिंह): शाही मस्जिद के हिस्से को तोड़ने को लेकर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार सुबह खाराकुंवा पुलिस 9 आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सभी का मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल, सोमवार को छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के कुछ हिस्से को तोड़ने को लेकर ढाबा रोड और सब्जी मंडी की ओर से आए कुछ लोगों ने विवाद किया था। इसके बाद मौके पर पथराव भी हुआ। पुलिस के मुताबिक, भीड़ को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक मैसेज भी वायरल किए गए थे।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। बुधवार को गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल लाया गया। मेडिकल के दौरान आरोपी अपना चेहरा कपड़े से ढंककर अस्पताल में जाते हुए नजर आए। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!