उज्जैन में मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई, कलेक्टर बोले- कोई जनहानि नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Oct, 2026 06:11 PM

ujjain mosque part removed during road widening

महाकाल की नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है।

उज्जैन। (विशाल सिंह): महाकाल की नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस बीच उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा है कि उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान छतरी चौक स्थित मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति हुई है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि न तो कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा हुआ है।

कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक खबर पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी धर्मों एवं समाजों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित हैं और उनके साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सभी पक्षों के साथ समन्वय एवं संवाद के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। 

कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से अफवाह, भ्रामक सूचना या गलत खबर फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!