कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई! पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, गंभीर आरोपों में फंसे; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Sep, 2026 10:52 AM

major action by the collector patwari suspended with immediate effect

MP desk: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां कोलगांव में जमीनों का रिकॉर्ड संभालने वाले पटवारी राजेश मंडलोई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। पटवारी पर ग्रामीणों की जमीनें अपने और पत्नी मनीषा मंडलोई के नाम दर्ज...

MP desk: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां कोलगांव में जमीनों का रिकॉर्ड संभालने वाले पटवारी राजेश मंडलोई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। पटवारी पर ग्रामीणों की जमीनें अपने और पत्नी मनीषा मंडलोई के नाम दर्ज कराने का आरोप लगा है। मामले में जांच के बाद पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ग्राम कोलगांव से जुड़ा हुआ है। दरअसल, यहां स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों की जमीनों की निशुल्क रजिस्ट्री शुरू की गई थी। इसी दौरान सूची में पटवारी और उनकी पत्नी के नाम कई संपत्तियां मिली। जिस पर ग्रामीणों ने उनका रिकॉर्ड खंगाला। तभी सामने आया कि पटवारी राजेश मंडलोई ने ग्रामीणों की जमीनें अपने और पत्नी के नाम दर्ज करा रखी है। इसके बाद पूर्व सरपंच ने कलेक्टर और अधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया।

शासकीय भूमि के अधिकार अभिलेख में कथित अनियमितता और पद के दुरुपयोग के मामले में पटवारी राजेश मंडलोई को निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी खंडवा ऋषि सिंघई ने बताया कि नायब तहसीलदार, वृत्त जावर, तहसील खंडवा के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में राजेश मंडलोई को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!