Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2026 03:02 PM

राजगढ़ नगर पालिका में गंभीर अनियमितताओं और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद CMO के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई...
राजगढ़ : राजगढ़ नगर पालिका में गंभीर अनियमितताओं और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद CMO के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। CMO पवन अवस्थी को पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बायोमेट्रिक मशीन क्रय करने और निर्माण कार्यों संबंधी अनियमितताएं की शिकायतें पाए जाने के बाद की गई है। इस दौरान उन्हें हटाकर उनके मूल पदस्थापना स्थल पर लौटने के कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं।
