पंचायत उपचुनाव: सरपंच प्रत्याशी से नामांकन पत्र छीन जाने मामले में FIR दर्ज

Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2026 05:37 PM

fir registered in the case of a sarpanch candidate s nomination papers being sna

छतरपुर जिले के राजनगर में ग्राम पंचायत सीलोन में सरपंच पद के उपचुनाव के नामांकन के दौरान नामांकन पत्र कथित तौर पर छीने जाने के...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के राजनगर में ग्राम पंचायत सीलोन में सरपंच पद के उपचुनाव के नामांकन के दौरान नामांकन पत्र कथित तौर पर छीने जाने के मामले में राजनगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उपलब्ध FIR की प्रति के अनुसार मामला 15 सितंबर 2026 को दर्ज हुआ।

PunjabKesari

FIR के मुताबिक शिकायतकर्ता हरिनारायण कोरी, निवासी जनपद पंचायत कार्यालय राजनगर, की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। FIR में मध्य प्रदेश स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम, 1964 की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221 और 303(2) का उल्लेख है। घटना 15 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 से 1:40 बजे के बीच जनपद पंचायत कार्यालय राजनगर में हुई।

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम पंचायत सीलोन के सरपंच पद के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी जशोदा यादव का नामांकन फार्म सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दस्तावेजों के मिलान के लिए रखा गया था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति कथित रूप से आवेदन उठाकर बाहर चले गए।

PunjabKesari

FIR में आगे उल्लेख है कि शिकायतकर्ता एवं सुरक्षा कर्मी उनके पीछे गए, जबकि संबंधित लोग कथित तौर पर कार में बैठकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने FIR क्रमांक 0255/2026 दर्ज कर जांच शुरू की है। FIR में जांच अधिकारी के रूप में उपनिरीक्षक/अवर निरीक्षक मन भरन सिंह का नाम दर्ज है। इधर राजनगर में जिनका फार्म छीना गया था (जसोदा यादव) उनका राजनगर जनपद पंचायत की सिलोन पंचायत के उपचुनाव के लिए विधि मान्य अभ्यर्थियों सूची में फार्म स्वीकार किया गया है।

ये है पूरा मामला

ग्राम पंचायत सीलोन में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए दशोदा यादव पति कालका यादव नामांकन फार्म जमा करने जनपद पंचायत राजनगर पहुंची थीं। इसी दौरान नामांकन फार्म की स्क्रूटनी के लिए आवेदन संबंधित बाबू हरिनारायण कोरी के पास था। इसी दौरान पहले से मौजूद कुछ लोग अचानक बाबू के हाथ से नामांकन फार्म छीनकर कार्यालय से बाहर निकल गए और सफेद रंग की चार पहिया कार में बैठकर भागने लगे। बाबू हरिनारायण कोरी ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि कार चालक ने उन्हें वाहन से कुचलने/चढ़ाने का प्रयास किया और आरोपी नामांकन फार्म लेकर मौके से फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!