Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Sep, 2026 03:21 PM

भिण्डः मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 28 साल की युवती के साथ उसके रिश्ते में जीजा ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि झांसा देकर खेत में ले जाकर रातभर बंधक बनाया। इसी दौरान कई बार दुष्कर्म की वारदात को...
भिण्डः मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 28 साल की युवती के साथ उसके रिश्ते में जीजा ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि झांसा देकर खेत में ले जाकर रातभर बंधक बनाया। इसी दौरान कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर संचालित करती है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गोहद थाना क्षेत्र का है। जहां निवासी एक 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसका आरोपी सुनील जाटव से रिश्तेदारी का संबंध है। बताया गया कि पीड़िता ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। महिला ने ब्यूटी पार्लर से जुड़े काम के लिए आरोपी को कुछ रकम उधार दी थी। महिला के मुताबिक आरोपी ने रकम वापस करने की बात कहकर उसे भिण्ड बुलाया। आरोप है कि आरोपी महिला को रकम देने के बहाने अपने खेत पर ले गया और वहां रात करीब 11 बजे से सुबह पांच बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा।
महिला ने पुलिस को दिए शिकायत आवेदन में आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला गोहद थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और महिला के बयान तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।