11 सितंबर को इन पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी करेंगे प्रदर्शन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Sep, 2026 04:37 PM

employees and officers will stage a protest on september

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नियमित-अनियमित कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स अपनी लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 11 सितंबर को राजधानी रायपुर में सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। ‘‘एक मांग एक मंच अभियान‘'के तहत भोजनावकाश के दौरान इंद्रावती भवन के सामने होने वाले...

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नियमित-अनियमित कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स अपनी लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 11 सितंबर को राजधानी रायपुर में सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। ‘‘एक मांग एक मंच अभियान‘'के तहत भोजनावकाश के दौरान इंद्रावती भवन के सामने होने वाले प्रदर्शन में 50 से अधिक कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि प्रदर्शन के बाद नोडल अधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।      

इन पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
1.जनवरी 2026 से केंद्र के समान महंगाई भत्ता देना और 86 माह के लंबित एरियर का भुगतान करें
2.अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण करने और निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करें
3.न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने तथा आउटसोर्सिंग और ठेका व्यवस्था बंद करें
4.नगरीय निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करें तथा स्वास्थ्य विभाग में लैब व फार्मेसी की ठेका पद्धति समाप्त करें
5.नियमित अनियमित कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए मध्यप्रदेश की तर्ज पर 20 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा लागू करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!