4000 रूपए की रिश्वत लेते मंडी उप-निरीक्षक समेत 2 गिरफ्तार, सोयाबीन की हर बोरी पर ₹10 घूस मांगी; लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Oct, 2026 03:34 PM

two arrested including a mandi sub inspector while

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): मध्यप्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माकड़ोन कृषि उपज मंडी के उप-निरीक्षक और एक आउटसोर्स कर्मचारी को कथित तौर पर 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सोयाबीन...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): मध्यप्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माकड़ोन कृषि उपज मंडी के उप-निरीक्षक और एक आउटसोर्स कर्मचारी को कथित तौर पर 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सोयाबीन व्यापारी की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई की। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माकड़ोन कृषि उपज मंडी के उप-निरीक्षक रोशन आर्य और आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी के रूप में हुई है।

उप-निरीक्षक रोशन आर्य

PunjabKesari


मामले की शिकायत ग्राम रूपाखेड़ी निवासी सोयाबीन व्यापारी योगेश राठौर ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित से की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि मंडी टैक्स चुकाने के बावजूद उससे सोयाबीन की प्रत्येक बोरी पर 10 रुपये के हिसाब से रिश्वत मांगी जा रही थी। रकम नहीं देने पर सोयाबीन से भरी गाड़ियों को रोकने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी राजेश पाठक ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष ट्रैप दल गठित किया।

आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी

PunjabKesari


शुक्रवार को माकड़ोन कृषि उपज मंडी परिसर में कार्रवाई की गई। जैसे ही व्यापारी ने उप-निरीक्षक रोशन आर्य को 4 हजार रुपये दिए और उसने कथित तौर पर यह रकम अपने सहयोगी संतोष भाटी को सौंपी, लोकायुक्त की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल, इस कार्रवाई को मंडी में कथित रिश्वतखोरी के मामले में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच से जुड़े विस्तृत तथ्यों का इंतजार है।

शिकायतकर्ता योगेश राठौर

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!