पंचायत उपचुनाव: हाई जोश में प्रत्याशी! सैकड़ों समर्थकों के साथ जमा किया नामांकन, वाहन रैली भी निकाली

Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2026 08:24 PM

raisen district panchayat by election nomination filed with hundreds of support

जिला पंचायत सदस्य वार्ड तीन मेहगांव में हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह ग्यारह से शाम पांच तक नौ नामांकन पत्र जमा हुए हैं। जिला चुनाव अधिकारी एवं कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा...

रायसेन (शिवलाल यादव) : जिला पंचायत सदस्य वार्ड तीन मेहगांव में हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह ग्यारह से शाम पांच तक नौ नामांकन पत्र जमा हुए हैं। जिला चुनाव अधिकारी एवं कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य मेहगांव वार्ड तीन अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए 29 सितंबर को उपचुनाव होना है। मंगलवार को शाम तक 9 फार्म जमा हुए हैं। इनमें पहला नामांकन पत्र राकेश चौकसे पिता श्याम लाल चौकसे और उनकी धर्मपत्नी पूजा चौकसे निवासी नरवर द्वारा दो अलग अलग फार्म भरे। इसी तरह तीसरा चुनाव नामांकन फार्म रघुवीर मीणा पिता भैया लाल मीणा निवासी गंभीरी, लक्ष्मण सिंह लोधी भदौरिया निवासी बनखेड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला पंचायत सदस्य वार्ड 14 अनुसूचित जाति मुक्त से कोई नामांकन फार्म जमा नहीं किया। इनमें दशरथ सिंह पिता टीकाराम भारकच्छ खुर्द, श्यामसिंह पिता आशाराम निवासी पाली, संदीप कुमार पिता मांगीलाल निवासी गोल तहसील बरेली, जिला पंचायत सदस्य वार्ड सत्रह अनुसूचित जनजाति मुक्त से दो प्रत्याशियों द्वारा चुनाव नामांकन फार्म जमा किए। इनमें संजू पिता श्रीराम वार्ड 13 जावरा मलखार बगवानी तहसील गौहरगंज, राजकपूर पिता श्रीरामदीन निवासी ग्राम निशानखेड़ा तहसील गौहरगंज शामिल हैं।

PunjabKesari

रायसेन जिले के मेहगांव वार्ड-3 जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव में प्रत्याशी पूजा और राकेश चौकसे ने नामांकन फार्म दाखिल किया। पूजा राकेश ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के समक्ष नामांकन फार्म जमा किया। मेहगांव वार्ड क्रमांक-3 जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को प्रत्याशी पूजा राकेश चौकसे ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे पूजा चौकसे अपने समर्थकों के साथ पाटनदेव स्थित सिद्ध मारुति नंदन मंदिर पहुंचीं। यहां पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रत्याशी पूजा राकेश चौकसे भगवान केसरी नंदन के चरणों में मत्था टेक कर उनसे विजयी होने का आशीर्वाद लिया और इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ नामांकन रैली निकाली। यह वाहन रैली सांची रोड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची।

कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि वार्ड तीन मेहगांव जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान आगामी 29 सितंबर को होना है। जिसकी सारी तैयारियां की जा रही हैं। रैली में बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। पाटनदेव से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। यहां उम्मीदवार पूजा राकेश चौकसे ने रिटर्निंग अधिकारी एवं कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान समर्थकों में काफी जोश उत्साह नजर आया। रैली के जरिए प्रत्याशी पूजा राकेश चौकसे ने चुनावी मैदान में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने का प्रयास किया। नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों ने चुनाव में जीत का भरोसा जताते हुए प्रचार अभियान को गति देने की बात कही। मेहगांव वार्ड-3 के उपचुनाव में अब मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी और इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी और तेज होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!