दतिया पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, माई निवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता-समर्थक

Edited By meena, Updated: 04 Sep, 2026 01:16 PM

narottam mishra arrives in datia sri krishna janmashtami celebrations in full s

प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को माई कृपा दतिया पहुंचे। दतिया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत...

दतिया (राघवेंद्र यादव) : प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को माई कृपा दतिया पहुंचे। दतिया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दतिया स्थित माई निवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने सभी प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

माई निवास पर सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। समर्थकों में भरपूर उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दादा के साथ फोटो खिंचवाए और अपनी बात रखी।

PunjabKesari

इस दौरान समर्थकों में चर्चा रही कि नरोत्तम मिश्रा फिर से पुरानी लय में लौट आए हैं। समर्थकों का कहना था कि पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। समर्थकों ने कहा कि "दादा ने दतिया को बहुत कुछ दिया है, दतिया के विकास में उनका अहम योगदान रहा है, इसीलिए दतिया की जनता ने उन्हें विकास पुरुष का दर्जा दिया है। दादा दतिया के हैं और दतिया दादा की है।" कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!