Edited By meena, Updated: 03 Oct, 2026 07:42 PM

छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देवपुर तिगैला में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पटवारी और सरपंच के बीच विवाद का मामला सामने आया...
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देवपुर तिगैला में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पटवारी और सरपंच के बीच विवाद का मामला सामने आया। विवाद फार्मर आईडी बनाने को लेकर होने की बात सामने आई है। मामले में धामची पटवारी अंकित तिवारी ने सरपंच अनिल यादव पर मारपीट के आरोप लगाए।
विवाद की जानकारी मिलते ही पटवारी संघ के पदाधिकारी और अन्य पटवारी ओरछा रोड थाने पहुंच गए। वहीं धामची सरपंच अनिल यादव भी ग्रामीणों और समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। पटवारी अंकित तिवारी भी परिवार के साथ थाने में मौजूद रहे और सरपंच के खिलाफ शिकायत करने की बात कही।
थाने में दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत
पटवारी और सरपंच पक्ष के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। पटवारी संघ के अध्यक्ष अरविंद्र पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी पटवारी थाने पहुंचे थे। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति बनी और राजीनामा कर लिया गया।
समझौते के बाद मामला शांत
दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है। मामले में किसी तरह की आगे की कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई है।