Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Oct, 2026 09:41 AM

ग्वालियर (अंकुर): एमपी के ग्वालियर में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले के 19 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इन पटवारियों पर फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व e-KYC, सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों और न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान काम में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, 19 पटवारियों के एक साथ निलंबन की कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के लिए सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।