बहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, गंभीर रूप से झुलसी महिला; पति, सास और ससुर पर गंभीर आरोप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Oct, 2026 12:19 PM

attempt to burn daughter in law alive by dousing her with

कवर्धाः छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले के नरोधी गांव से एक महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। 4 सितंबर को हुई इस घटना में 26 वर्षीय लीला पाली गंभीर रूप से झुलस गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति , ससुर रूप...

कवर्धाः छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले के नरोधी गांव से एक महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। 4 सितंबर को हुई इस घटना में 26 वर्षीय लीला पाली गंभीर रूप से झुलस गईं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति , ससुर रूप सिंह पाली और सास कुंती पाली ने कथित तौर पर उसके साथ यह वारदात की।

घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन अब पीड़िता पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल उठा रही है। लीला का आरोप है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के मुताबिक, वह गंभीर हालत में है, उसके दो छोटे बच्चे हैं और इसके बावजूद उसे न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि वह एसपी को भी लिखित शिकायत दे चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से उसके मन में कई सवाल हैं। उसका आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उसे डर बना हुआ है।

गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में महिला न्याय की गुहार लगा रही है। गंभीर रूप से झुलसी लीला ने वीडियो बनाकर सरकार से मदद और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। अब सवाल यह है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? पुलिस जांच में क्या सामने आया है और कार्रवाई में देरी की वजह क्या है?

फिलहाल पूरे मामले में पीड़िता के आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन दो बच्चों की मां की गुहार और पुलिस कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों ने मामले को गंभीर बना दिया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!