Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Oct, 2026 03:18 PM

भिंडः मध्यप्रदेश के भिंड जिले में से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घिनौनी हरकत की है। आरोप है कि नहाते वक्त महिला का वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित...
भिंडः मध्यप्रदेश के भिंड जिले में से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घिनौनी हरकत की है। आरोप है कि नहाते वक्त महिला का वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला शहर की अग्रवाल कॉलोनी का है। जहां निवासी एक महिला ने विद्युत विभाग के विजिलेंस में पदस्थ उप महाप्रबंधक (DGM) नितिन डोगरे पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया गया कि नहाने के दौरान अधिकारी ने उसका कथित तौर पर वीडियो बनाया। मामले की जानकारी पर विरोध किया तो मारपीट की गई। बताया गया कि नितिन डोगरे यहां किराए के मकान में रहते थे। इसी मकान में एक महिला भी किराए में रहती थी।
घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में DGM नितिन डोगरे को हिरासत में ले लिया। कथित वीडियो के संबंध में पुलिस तथ्यों को जुटा रही है। इसके अलावा पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।