Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Sep, 2026 05:39 PM

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। जहां भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों का तबादला किया है। करीब 8 अफसर इधर-उधर किए है।
एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। जहां भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों का तबादला किया है। करीब 8 अफसर इधर-उधर किए है।
2023 बैच के आईपीएस अधिकारियों को प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया है। वहीं, राज्य पुलिस सेवा के जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। गृह विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक अपने नवीन पद एवं स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
इन आईपीएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी
एसडीओपी सिहोरा (जबलपुर) आदित्य सिंघारिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा बनाया गया है।
एसडीओपी त्योंथर (रीवा) मनस्वी शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली, नगरीय इंदौर) मनीष भारद्वाज को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर पदस्थ किया गया है।
सीएसपी नागदा (उज्जैन) विक्रम अहिरवार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
एसडीओपी महिदपुर (उज्जैन) जेण्डेन लिंगजर्पा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर के पद पर भेजा गया है।
राज्य पुलिस सेवा के इन अफसरों के बदले प्रभार
एसपीएस घनश्याम मालवीय (1998 बैच) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।
एसपीएस महेंद्र तारोनेकर (2001 बैच) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर की कमान सौंपी गई है।
शालिनी दीक्षित (2002 बैच) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।