Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Oct, 2026 01:21 PM

भोपालः मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जी हां यहां पुतला दहन करते वक्त कांग्रेस कार्यकर्ता बुरी तरह झुलस गया। इस घटना का वीडियों भी सामने आया है। जोकि सोशल...
भोपालः मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जी हां यहां पुतला दहन करते वक्त कांग्रेस कार्यकर्ता बुरी तरह झुलस गया। इस घटना का वीडियों भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिलवानी के बजरंग चौराहे पर हुआ है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया जा रहा था। वहीं, पुतला दहन के वक्त अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अफरा-तफरी उस समय मच गई, जब आग की चपेट में वहां मौजूद एक कांग्रेस कार्यकर्ता आ गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता के आग में झुलसने से अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर के लिए भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में आग में झुलसे कार्यकर्ता को तत्काल प्राथमिक इलाज दिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं, घटना के वीडियो वायरल होने से विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।