ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर जंजीरों में घुमाया, कांग्रेस ने कहा- ‘वोट चोरी’ के आरोपी को पकड़कर लाए

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Sep, 2026 12:58 PM

congress protest gyanesh kumar masked man paraded in chains

SIR में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल। (इजहार खान): SIR में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाया और उसके हाथों में जंजीरें बांधकर सड़क पर घुमाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि “ज्ञानेश कुमार को हम एयरपोर्ट से पकड़कर लाए हैं। उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने वोट चोरी की है और अब हम उन्हें पुलिस को देने जा रहे हैं। हालांकि, यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया प्रतीकात्मक प्रदर्शन था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!