Bus accident: यात्री बस को कंटेनर ने मारी टक्कर,मची चीख पुकार, कई घायल

Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2026 01:41 PM

container truck rams into passenger bus in rajgarh several injured

राजगढ़ जिले के थाना खिलचीपुर क्षेत्र के ग्राम बड़बोली में शनिवार को सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ की ओर से आ रही पवन बस क्रमांक MP 39 P 0243 यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से...

राजगढ़ (धर्मराज सिंह) : राजगढ़ जिले के थाना खिलचीपुर क्षेत्र के ग्राम बड़बोली में शनिवार को सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ की ओर से आ रही पवन बस क्रमांक MP 39 P 0243 यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर वाहन ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद यात्री बस सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में बस में सवार लगभग 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!