बेहद दुखद: कल स्कूल में 'राधा' बनकर झूमी थी 15 साल की भावना, आज हमेशा के लिए थम गई सांस!

Edited By meena, Updated: 04 Sep, 2026 08:40 PM

15 year old girl dies of electrocution in neemuch

जिस मासूम ने कल ही स्कूल के मंच पर राधा का रूप धरकर हर किसी का दिल जीत लिया था, किसे पता था कि काल का क्रूर पंजा उसे इतनी खामोशी से...

नीमच (मूलचंद खींची) : जिस मासूम ने कल ही स्कूल के मंच पर राधा का रूप धरकर हर किसी का दिल जीत लिया था, किसे पता था कि काल का क्रूर पंजा उसे इतनी खामोशी से छीन ले जाएगा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के भंवरासा गांव से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके और राजपूत समाज को झकझोर कर रख दिया है। घर का काम करने के दौरान 15 वर्षीय होनहार छात्रा भावना सौंधिया की असामयिक मौत हो गई।

काम करते-करते हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें

मिली जानकारी के मुताबिक, भंवरासा निवासी केशर सिंह सौंधिया की 15 वर्षीय बेटी भावना शुक्रवार शाम अपने घर में काम निपटा रही थी। उसी दौरान यह भयानक हादसा हो गया। करंट लगने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में भावना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो पूरा गांव फफक-फफक कर रो पड़ा।

'कल जो राधा बनी थी, वो अब कभी स्कूल नहीं आएगी...'

भावना पढ़ाई और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहद होनहार थी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उसने अपने विद्यालय में 'राधा' का किरदार निभाया था और उसके शानदार नृत्य की हर तरफ तारीफ हुई थी। उसके शिक्षकों और सहपाठियों की आंखें इस हादसे के बाद नम हैं। स्कूल के एक शिक्षक ने भावुक होकर कहा, "कल जो विद्यालय में राधा बनकर नृत्य कर रही थी, उसे क्या पता था कि अब वह कभी स्कूल नहीं लौट सकेगी। हमारे विद्यालय की इस होनहार छात्रा के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

राजपूत समाज में शोक की लहर

भावना की मौत की खबर फैलते ही पूरे सौंधिया राजपूत समाज और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस होनहार बेटी की अचानक विदाई से स्तब्ध है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!