3 दिन के लिए सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Sep, 2026 03:00 PM

three day public holiday announced schools colleges

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। वहीं, राज्य के छात्रों को भी मौज लगी है। जी हां प्रदेश में लगातार 3 दिन के लिए छुट्टियां घोषित की गई है। 4, 5 और 6 सितंबर को शासकीय अवकाश रहेगा। इस...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। वहीं, राज्य के छात्रों को भी मौज लगी है। जी हां प्रदेश में लगातार 3 दिन के लिए छुट्टियां घोषित की गई है। 4, 5 और 6 सितंबर को शासकीय अवकाश रहेगा। इस दौरान राज्य में सभी स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दें कि 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के चलते सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है।

जानकारी के अनुसार, राज्य में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते राज्य में सभी स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में राज्य के कई स्कूलों में संभावित छुट्टी होगी। हालांकि शिक्षक दिवस पर सभी स्कूलों में छुट्टी नहीं होगी। इस दिन स्कूलों में यह पर्व मनाया जाएगा। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसके अगले दिन यानी 6 सितंबर को रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके चलते विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन छुट्टी मिल सकती है। राज्य में लगातार छुट्टियां होने के चलते परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। हालांकि 5 सितंबर को स्कूल खुलेगा या छुट्टी रहेगी, यह संबंधित स्कूल के निर्णय और स्थानीय कार्यक्रमों पर निर्भर करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!