गणेश प्रतिमा छोड़कर लौट रहा डीजे वाहन हादसे का शिकार, 16 साल के युवक की मौत; परिवार में पसरा मातम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Sep, 2026 11:11 AM

dj vehicle returning after dropping off ganesh idol meets with accident

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में गणेश प्रतिमा छोड़कर लौट रहे डीजे वाहन पर सवार 16 वर्षीय युवक की गिरने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच साबलेवाड़ी क्षेत्र में हुआ। वाहन के एक मकान की दीवार से टकराने के बाद ऊपर बैठा युवक...

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में गणेश प्रतिमा छोड़कर लौट रहे डीजे वाहन पर सवार 16 वर्षीय युवक की गिरने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच साबलेवाड़ी क्षेत्र में हुआ। वाहन के एक मकान की दीवार से टकराने के बाद ऊपर बैठा युवक संतुलन खोकर नीचे रखे जनरेटर पर जा गिरा। गंभीर चोट आने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजेगांव निवासी अंकित पिता सुरेश वाड़ेवा (16) गणेश प्रतिमा के साथ पंकज सातपुते के डीजे वाहन में साबलेवाड़ी आया था। प्रतिमा को निर्धारित स्थान पर छोड़ने के बाद डीजे वाहन वापस लौट रहा था। रात के समय वाहन एक संकरी गली से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन एक मकान की दीवार से टकरा गया। अचानक हुई टक्कर के कारण वाहन में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान डीजे के ऊपर बैठा अंकित संतुलन नहीं संभाल सका और नीचे गिर गया। वह वाहन पर रखे जनरेटर के ऊपर जा गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और डीजे में शामिल युवकों ने उसे संभाला तथा उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। बताया गया कि अंकित की हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटना के वास्तविक कारणों और वाहन की स्थिति सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!