दतिया में लगे पोस्टर से गायब हुई नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर, ये नेता हुए हाइलाइट, गरमाई सियासत

Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2026 02:29 PM

narottam mishra s photo disappears from datia poster political temperature rise

दतिया विधानसभा की वरधुवां ग्राम पंचायत में 05 सितंबर को आयोजित होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का बैनर अब सियासी चर्चा का विषय बन गया...

दतिया (राघवेंद्र यादव) : दतिया विधानसभा की वरधुवां ग्राम पंचायत में 05 सितंबर को आयोजित होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का बैनर अब सियासी चर्चा का विषय बन गया है। बैनर में दतिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं की फोटो लगाई गई हैं, लेकिन पूर्व गृहमंत्री और दतिया के कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा की फोटो पूरी तरह से गायब है। न पोस्टर में उनकी फोटो है, न नाम का उल्लेख है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में भाजपा से जुड़े आयोजकों ने ही बैनर लगवाए हैं। ऐसे में अपने ही कार्यक्रम से वरिष्ठ नेता की फोटो का नदारद होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

बता दें कि पोस्टर में सबसे ऊपर राष्ट्रीय नेता जिनमें पीएम मोदी समेत प्रदेश सीएम और अन्य कद्दावर नेताओं की तस्वीरें लगी है, वहीं दतिया से भाजपा के प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी, विशुन सिंह यादव समेत अन्य नेता हाइलाइट हुए हैं। 

इसे पोस्टर को लेकर दतिया विधानसभा के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर कानाफूसी तेज हो गई है। क्या यह चूक है या सोची-समझी रणनीति, यह तो आयोजक ही बता सकते हैं, लेकिन फिलहाल यह बैनर दतिया की राजनीति में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!