6 साल के लिए निष्कासित नेता की 8 महीने में ही वापसी! मिली अहम जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 12 Sep, 2026 01:21 PM

jitu yadav returns to the mic in indore

यहां विवादों के चलते पार्टी से निकाले गए जीतू यादव की MIC में वापसी हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विदेश रवाना होने के पहले उन्हें पार्टी में वापस बुलाया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इस वक्त इंदौर की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां विवादों के चलते पार्टी से निकाले गए जीतू यादव की MIC में वापसी हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विदेश रवाना होने के पहले उन्हें पार्टी में वापस बुलाया है। MIC में उन्हें फिर से विद्युत और यांत्रिकी का प्रभार मिला है। इस संबंध में पुष्यमित्र भार्गव ने आदेश जारी किया है।

PunjabKesari

करीब 8 महीने पहले पार्षद कमलेश कालरा से हुए विवाद के बाद पार्टी ने एक्शन लेते हुए जीतू यादव को पार्टी से बहार किया था। समर्थकों द्वारा पार्षद कमलेश कालरा के बेटे को नग्न कर उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया था। इस गंभीर घटना के बाद जूनी इंदौर थाने में प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था और पार्टी ने कड़ा एक्शन लेते हुए जीतू यादव को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था, जिससे उनका एमआईसी पद भी छिन गया था। लेकिन हाल ही में पुलिस से मिली क्लीन चिट के बाद उनकी पार्टी में वापसी हुई थी। हालांकि विधायक मालिनी गौड़ ने इस बात का विरोध भी किया था, लेकिन वह भी काम नहीं आया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू यादव की पार्टी में घर वापसी कराई गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!