मध्यप्रदेश के मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज! कांग्रेस का बड़ा बयान आया सामने, राजनीतिक हलचल बढ़ी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Sep, 2026 11:50 AM

demands for the resignation of a madhya pradesh

MP desk: आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के रीवा में पिछले तीन दिनों से‘न्याय सत्याग्रह'चल रहा है, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न घटनाओं की जवाबदेही तय करने और मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

कांग्रेस ने बुधवार को यहां एक बयान में बताया कि बालाघाट आदिवासी बच्चे मौत कांड, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड, इंदौर चूहा कांड, सतना एचआईवी ब्लड कांड, रीवा मुर्दा कांड और कल्पना मिश्रा कांड जैसी घटनाएं लगातार सामने आने से मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्टी ने इन घटनाओं की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

इसके अलावा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, सत्याग्रह जारी रहेगा। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने‘जवाब दो, हिसाब दो, स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो'के नारे लगाए भी हैं। पार्टी में तीसरे दिन के सत्याग्रह की कुछ तस्वीरें भी मीडिया को जारी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!