हेमंत खंडेलवाल का अचानक दिल्ली दौरा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से मुलाकात से MP में बढ़ी हलचल

Edited By meena, Updated: 08 Sep, 2026 09:29 PM

hemant khandelwal met the national general secretary

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को ...

भोपाल/नई दिल्ली : मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को मध्य प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हेमंत खंडेलवाल ने खुद इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर दोनों नेताओं की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद अचानक हुई इस मुलाकात ने मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चाओं को तेज कर दिया है।

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 8, 2026

भाजपा के संगठन में आने वाले दिनों में संभावित नियुक्तियों और फेरबदल को लेकर पहले से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से मुलाकात को इन चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा हुई होगी।
बता दें कि संगठन के निचले स्तर पर भी कुछ जिलों और मंडलों में मोर्चों समेत अन्य टीमों का गठन अभी नहीं हो सका है। मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद भी करीब आठ महीने से रिक्त है। वहीं आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए लगातार रणनीति पर काम किया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश अध्यक्ष की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि संगठन के निचले स्तर पर भी कुछ जिलों और मंडलों में मोर्चों समेत अन्य टीमों का गठन अभी नहीं हो सका है। मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद भी करीब आठ महीने से रिक्त है।
फिलहाल हेमंत खंडेलवाल द्वारा मुलाकात की तस्वीरें साझा किए जाने के बाद मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन में संभावित बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर जरूर शुरू हो गया है। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में भाजपा संगठन की ओर से कोई नई नियुक्ति या फेरबदल सामने आता है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!