Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Oct, 2026 03:11 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंदगांव जिले में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा और कांग्रेस के कई जिला पंचायत सदस्यों के मोबाइल फोन बंद बताए गए है। दरअसल, यहां जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासी समीकरण बदलने की अटकलें...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंदगांव जिले में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा और कांग्रेस के कई जिला पंचायत सदस्यों के मोबाइल फोन बंद बताए गए है। दरअसल, यहां जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासी समीकरण बदलने की अटकलें लगाई जा रही है। ऐसे में इन जिला पंचायत सदस्यों के अचानक गायब होने से सियासी हलचल बढ़ी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासी समीकरण बदलने की अटकलें लगाई जा रही है। इसी बीच भाजपा के 8 और कांग्रेस के 2 जिला पंचायत सदस्यों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। जिसमें मोहला जिला पंचायत में अध्यक्ष समेत कुल 10 सदस्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष को छोड़कर अन्य सदस्यों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल फोन बंद होने और सदस्यों के एक साथ गायब होने पर राजनीतिक गलियारों चर्चा तेज है।
राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों के बीच नए समीकरण बनाने की कोशिश चल रही है। हालांकि सदस्यों के संपर्क से बाहर होने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। न ही किसी सदस्य की ओर से अज्ञातवास या किसी राजनीतिक रणनीति की आधिकारिक पुष्टि की गई है। वहीं, सदस्यों के अचानक संपर्क से बाहर होने की खबर से भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय संगठन सतर्क बताए जा रहे हैं।