BJP में संगठनात्मक हलचल तेज, किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी? मंत्री-विधायक से लेकर पूर्व सांसदों तक को बुलावा

Edited By meena, Updated: 22 Oct, 2026 09:13 PM

organizational activity intensifies within the bjp who will be given new respon

इन बैठकों में वर्तमान पदाधिकारियों के साथ-साथ पिछले दो कार्यकाल में संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके नेताओं को भी बुलाया जा रहा है...

डेस्क : छत्तीसगढ़ बीजेपी में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने की कवायद तेज होती नजर आ रही है। प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी के प्रवास के दौरान संगठन के अलग-अलग स्तरों पर बैठकें प्रस्तावित हैं। वे 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर में संगठन की मैराथन बैठकें लेंगी। इन बैठकों में वर्तमान पदाधिकारियों के साथ-साथ पिछले दो कार्यकाल में संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके नेताओं को भी बुलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बैठकों के लिए वर्ष 2013 और 2018 में विधायक रहे नेताओं तथा 2014 और 2019 में सांसद चुने गए नेताओं को विशेष रूप से आमंत्रित करने की तैयारी है। प्रदेश संगठन इन नेताओं की सूची तैयार कर उन्हें बैठक की सूचना देगा। ईरानी इन नेताओं से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा कर सकती हैं। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, क्षेत्रीय गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उनसे फीडबैक लिया जाएगा।

खास बात यह है कि बैठक में ऐसे नेताओं को भी शामिल किया जा रहा है, जिनके पास फिलहाल संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है। इनमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के अनुभवी नेता शामिल हो सकते हैं। पार्टी की कोशिश है कि पुराने नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में किया जाए। बैठकों के दौरान पूर्व विधायकों और सांसदों से उनके क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी भी ली जा सकती है। ऐसे नेताओं से चर्चा के बाद संगठन में उनकी संभावित भूमिका तय किए जाने की संभावना है।

प्रदेश प्रभारी के प्रवास के दौरान राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों, निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों के साथ मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठकें भी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा संभाग और जिला स्तर के प्रभारी व सहप्रभारी भी इन बैठकों का हिस्सा होंगे। अब नजर इस बात पर रहेगी कि इन बैठकों के बाद किन पुराने नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलती है और आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी अपनी संगठनात्मक रणनीति में क्या बदलाव करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!