भाजपा जिला मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत! अस्पताल में कराया भर्ती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Oct, 2026 02:09 PM

bjp district secretary s health suddenly

MP desk: एमपी के गुना में भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, भाजपा नेता के भाई विजय यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनके निधन की खबर से भाजपा नेता को...

MP desk: एमपी के गुना में भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, भाजपा नेता के भाई विजय यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनके निधन की खबर से भाजपा नेता को गहरा सदमा लगा है।    

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव निवासी विजय यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके निधन की खबर से भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

इधर, भाजपा नेता के भाई की हत्या की जानकारी पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जमीनी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी उनके बड़े भाई का बेटा ही निकला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!