Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Oct, 2026 10:39 AM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में से एक बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है। जहां वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े का निधन हुआ हैं। बताया गया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में से एक बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है। जहां वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े का निधन हुआ हैं। बताया गया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि अधिक शराब का सेवन करने की वजह से उनकी जान गई है। हांलाकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हैं।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के नगर पंचायत पामगढ़ का है। जहां शुक्रवार शाम को बहुजन समाज पार्टी के नेता रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लीनिक संचालक जोहितराम खरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद पार्षद रामखिलावन जांगड़े को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, जोहितराम खरे ने अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल दोनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। वहीं, पैसों का लेनदेन और शराब का सेवन आदि को लेकर चर्चा की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।