भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर अचानक हमला! बड़े पत्थरों से कांच के शीशे फोड़े, कमल का निशान भी तोड़ डाला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Oct, 2026 12:33 PM

sudden attack on bjp district president s car large stones

MP desk: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार देर रात भाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना बृजेंद्र मिश्रा की गाड़ी पर हमला किया गया है। अज्ञात बदमाशों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंककर कांच के शीशे तोड़े है। चौंकाने...

MP desk: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार देर रात भाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना बृजेंद्र मिश्रा की गाड़ी पर हमला किया गया है। अज्ञात बदमाशों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंककर कांच के शीशे तोड़े है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने भाजपा के कमल के निशान को भी नुकसान पहुंचाया गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह घटना पन्ना में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के सामने हुई है। जहां खड़ी उनकी गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंककर तोड़फोड़ कर दी। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। भाजपा अध्यक्ष की गाड़ी नंबर एमपी 35 जेडसी 1673 को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। हमले में गाड़ी के शीशे बुरी तरह टूट गए है। साथ ही गाड़ी पर लगी नेम प्लेट और कमल का निशान भी तोड़ा गया।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक कोतवाली पन्ना रोहित मिश्रा के नेतृत्व में शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके का निरीक्षण कर आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!