राज्य के इस जिले में सभी स्कूलों में अचानक छुट्टी का ऐलान, जानिए क्या है पीछे की वजह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Sep, 2026 11:54 AM

sudden closure announced for all

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां गुरूवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, बस्तर संभाग में तूफान और भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां गुरूवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, बस्तर संभाग में तूफान और भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया है। जिले में स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।    

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर सहित बस्तर के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। वहीं तेज हवाओं के चलते पेड़ों और बिजली के खंभों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 24 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

वहीं, 24 सितंबर को जिन विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा निर्धारित थी, उन्हें भी अब उसी दिन नहीं देना होगा। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। नागरिकों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। बारिश और तेज हवाओं की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!