Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Sep, 2026 01:33 PM

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को गैर मर्द के साथ घूमते देख लिया। देर रात दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिस पर पति गुस्से से आग बबूला हो उठा। उसने मौके पर बीच सड़क जमकर हंगामा किया।...
भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को गैर मर्द के साथ घूमते देख लिया। देर रात दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिस पर पति गुस्से से आग बबूला हो उठा। उसने मौके पर बीच सड़क जमकर हंगामा किया। घटना का वीडिया भी सामने आया है। जिसमें पति ने सरेराह पत्नी की मारपीट की गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित जेके रोड पर हुई है। जहां एक पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने महिला के साथ मारपीट शुरू की। दरअसल, पति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द संग घूमते देख लिया था। जिस पर पति के होश उड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा किया गया।
वहीं, तीसरा व्यक्ति जो कथित तौर पर महिला का दोस्त बताया जा रहा है, अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पत्नी भी जान बचाती हुई निकल गई। वहीं, राहगीर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।