शादी में पैसे लुटाने पर महिला डांसर से मारपीट, VIDEO वायरल, 65 हजार रूपये छीनने का भी आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 09:17 AM

female dancer assaulted for showering cash at a wedding goes viral

टीकमगढ़ (उबैश खान): मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब आर्केस्ट्रा में प्रस्तुति देने पहुंची महिला डांसर और उसके सहयोगी के साथ कथित तौर...

टीकमगढ़ (उबैश खान): मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब आर्केस्ट्रा में प्रस्तुति देने पहुंची महिला डांसर और उसके सहयोगी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। 65 हजार रूपये छीनने का भी आरोप लगा है। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बड़ागांव के वार्ड क्रमांक 9 में धनीराम अहिरवार की बेटी का विवाह समारोह आयोजित था। बारात नारगुड़ा से आई थी, जिसके साथ आर्केस्ट्रा पार्टी भी बुलाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर और उसके सहयोगी दीपक अहिरवार प्रस्तुति दे रहे थे। इसी बीच पैसों को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया।

महिला डांसर ने डायल-112 पर सूचना देकर आरोप लगाया कि कार्यक्रम के तय पैसे नहीं दिए गए और उसके साथ मारपीट कर 65 हजार रुपये छीन लिए गए। वहीं, वायरल वीडियो में भी समारोह स्थल पर अफरा-तफरी और विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है।

थाना प्रभारी जयंत गोयल के मुताबिक, आर्केस्ट्रा प्रोग्राम की किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डांस के दौरान दीपक अहिरवार द्वारा पैसे लुटाने पर गांव के बच्चे वहां इकट्ठा हो गए थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में हाथापाई और मारपीट में बदल गई। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामले में रोहित अहिरवार और दीपक अहिरवार को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, महिला डांसर के साथ मारपीट और रुपये छीनने के आरोपों की सत्यता वायरल वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांची जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की बारीकी से जांच किए जाने के बाद और भी बिंदुओं पर जांच करने बाद स्पष्ट किया जा सकेगा कि महिला डांसर के साथ मारपीट किसने की और क्या वास्तव में रुपये छीने गए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो और गंभीर आरोपों ने पूरे क्षेत्र में इस मामले को चर्चा का विषय बना दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!