बागेश्वर धाम सरकार के भाई को दिग्गज नेता की चेतावनी, दतिया चुनाव के बाद अपने साथियों के साथ चढ़ाई करुंगा,तैयार रहना

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Jul, 2026 06:54 PM

prominent leader s warning to bageshwar dham sarkar s brother

बागेश्वर धाम सरकार के भाई पर गोली मारने का आरोप लगा है। जिसके बाद से माहौल गरम है। इस कांड पर आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने एक बड़ा  बयान दिया है। दमोदर ने कहा है कि  इन मनुवादियों की चप्पलें उठाना बंद करो

छतरपुर (राजेश चौरसिया): बागेश्वर धाम सरकार के भाई पर गोली मारने का आरोप लगा है। जिसके बाद से माहौल गरम है। इस कांड पर आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने एक बड़ा  बयान दिया है। दमोदर ने कहा है कि  इन मनुवादियों की चप्पलें उठाना बंद करो और ये जो शालिग्राम गर्ग है ये  ये भूमाफिया जमीने हथियाने का काम करता है।

दमोदर ने कहा कि ये जमीन हथियाने गया था और वहां पर जमीन हथियाने के दौरान उसका विवाद हुआ। इनकी सोच सामंतवादी है और  हमारे समाज के लोगों को दबा रहे हैं। मेरी कुशवाहा समाज के भाइयों से अपील है कि इनके खिलाफ आवाज उठाओ।

दामोदर यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि  दतिया के चुनाव के बाद मैं अपने साथियों के साथ चढ़ाई करुंगा और उनकी कब्जा की गई जमीनों को मुक्त करवाउंगा।

बागेश्वर धाम सरकार के छोटे भाई पर फायरिंग और मारपीट का आरोप..

आपको बता दें कि छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में शालिग्राम गर्ग पर फायरिंग और मारपीट का आरोप लगा है। घटना में युवक मोतीलाल कुशवाहा घायल हुआ जिसे राजनगर पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!