Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Jun, 2026 07:38 PM

मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
भोपाल: मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और वरिष्ठ संगठनात्मक नेता रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का टिकट देकर संगठन और केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री Mohan Yadav और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उनके राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव की सराहना की।
भाजपा की सूची जारी होते ही प्रदेश राजनीति में इसकी चर्चा तेज हो गई। मुख्यमंत्री मोहन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया।
तरुण चुग मूल रूप से पंजाब के अमृतसर से हैं और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में लंबे समय से अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे राज्यों के प्रभारी रह चुके चुग पार्टी की केंद्रीय चुनावी रणनीति टीम का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं।
वहीं रजनीश अग्रवाल मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश सचिव हैं और संगठन में बूथ प्रबंधन तथा चुनावी रणनीति के विशेषज्ञ के रूप में पहचान रखते हैं। लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे अग्रवाल को पर्दे के पीछे मजबूत संगठन खड़ा करने वाले नेताओं में गिना जाता है।
राज्यसभा की इन दोनों सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। भाजपा के उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है, जबकि पार्टी नेतृत्व इसे संगठन के समर्पित चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देख रहा है।