भोपाल का बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय अब वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय से जाना जाएगा,कार्य परिषद बैठक में बड़ा निर्णय

Edited By Desh Raj, Updated: 03 Jun, 2026 11:05 PM

barkatullah university renamed

मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है।  बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया गया है।

(भोपाल): मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है।  बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया गया है।  अब से बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय  को वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। आज  कार्य परिषद की हुई बैठक में ये बड़ा निर्णय लिया गया है।अह बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय बदले हुए नाम से जाना जाएगा।

बदलाव के लिए तर्क

नाम बदलाव प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि शिक्षा संस्थान का नाम क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और गरिमा को दर्शाने वाला होना चाहिए। मौलाना बरकतउल्ला गदर पार्टी के सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी और विद्वान थे, परंतु उनका अधिकांश जीवन विदेशों में बीता। राजा भोज की तुलना में बरकतउल्ला भोपाली का भोपाल के विकास में कोई विशेष सीधा योगदान नजर नहीं आता। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक कार्यपरिषद से प्रस्ताव पारित होने के बाद अब इसे शासन के पास भेजा जाएगा। आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!