MP BJP में बड़े स्तर पर नियुक्तियां! 27 मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा, देखें नाम

Edited By meena, Updated: 03 Jun, 2026 07:14 PM

major appointments in mp bjp 27 mandal in charges and co in charges announced

भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जिले के सभी 27 मंडलों में प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है...

रायसेन (शिवलाल यादव) : भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जिले के सभी 27 मंडलों में प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर की गई इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, बूथ स्तर तक समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की प्राथमिकता है और नई जिम्मेदारियों से कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जवाबदेही दोनों बढ़ेंगी।

जारी सूची के अनुसार सिलवानी मंडल में धर्मेंद्र सिंह चौहान को प्रभारी तथा बृजेश चतुर्वेदी को सह प्रभारी बनाया गया है। प्रतापगढ़ मंडल में राजकुमार अरेले और अमरजीत सिंह, बम्होरी में अवनीश पालीवाल और मोहर सिंह, बेगमगंज ग्रामीण में नेपाल सिंह राजपूत और शेर सिंह चौधरी, जबकि बेगमगंज नगर में वर्षा लोधी और हरिनारायण धाकड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार सुल्तानगंज मंडल में राजेंद्र सिंह ठाकुर और सोनू चौकसे, बरेली नगर में राजेंद्र अग्रवाल और रविंद्र विजयवर्गीय, भारकच्छ में सुरेंद्र तिवारी और दातार सिंह मीणा, बरेली ग्रामीण में अरविंद जैन और राजकिशोर सोनी, खरगोन मंडल में संदीप शर्मा और प्रेमशंकर साहू तथा नूरनगर मंडल में विपिन भार्गव और जवाहर सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है।

उदयपुरा में राजेश पंथी और लोकेंद्र सिंह ठाकुर, देवरी में संजय मस्ताना और हरि साहू, मंडीदीप नगर में राकेश तोमर और राममोहन बघेल, मंडीदीप ग्रामीण में अमन सक्सेना और अनिल चौरसिया, भोजपुर में संतोष शर्मा और मंजू सिंह कुशवाह, औबेदुल्लागंज में डिंपल पटेल और भागचंद चौरसिया तथा सुल्तानपुर मंडल में दीपक रघुवंशी और महेंद्र राजपूत को दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा बाड़ी मंडल में जगदीश लोधी और गायत्री नगरिया, सांची में शैलेंद्र गिरी और जितेंद्र तोमर, सलामतपुर में जीवन पाल और सर्वोदय अहिरवार, खरबई में अरविंद दुबे और यशपाल राजपूत, रायसेन नगर में केशव पटेल और अनिल सोनी, साचेत में दीपेंद्र पाल और विक्रम राजपूत, देवनगर में हेमराज मीणा और सूरज दोहरे, गैरतगंज नगर में सुशील शर्मा और प्रार्थना चौहान तथा गैरतगंज ग्रामीण में ओमप्रकाश मीणा और राकेश भार्गव को प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नई संगठनात्मक व्यवस्था से मंडलों में गतिविधियों को गति मिलेगी तथा पार्टी की योजनाओं और अभियानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। नियुक्ति सूची जारी होने के बाद संबंधित मंडलों के कार्यकर्ताओं ने जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!