बड़ी नियुक्ति, MP BJP के सह-प्रभारी को दिल्ली में मिली बड़ी कमान, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

Edited By Desh Raj, Updated: 19 May, 2026 06:39 PM

major appointment mp bjp co in charge given key command in delhi

नई दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा विधायक एवं मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय को एक अहम बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

(डेस्क): नई दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा विधायक एवं मध्यप्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय को एक अहम बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने बधाई और शुभकामनाएँ देकर खुशी का इजहार किया है।

सिंधिया ने जताई खुशी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  के नेतृत्व में उपाध्याय अपने अनुभव, समर्पण एवं जनसेवा के भाव से दिल्लीवासियों के हित में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनकल्याण तथा बेहतर नागरिक सुविधाओं के नए आयाम स्थापित करेंगे। वो सतीश उपाध्यक्ष के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।

आपको बता दें कि सतीश उपाध्याय मध्य प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी हैं और मालवीय नगर से विधायक हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिल्ली जल बोर्ड (DJB) का उन्हें नया उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!