घर के अंदर चल रहा था गंदा काम, 3 युवतियां और 1 युवक संदिग्ध हालत में मिले

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 May, 2026 04:23 PM

political shock in datia hundreds of congress workers join bjp

जिले में लापता युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है।

कवर्धा (छत्तीसगढ़): जिले में लापता युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में यहां देह व्यापार संचालित होने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की एक युवती के लापता होने के मामले में उसके परिजन बुधवार को कवर्धा पहुंचे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि युवती घोठिया बायपास रोड स्थित एक मकान में हो सकती है। इसी आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

हालांकि जिस युवती की तलाश की जा रही थी, वह वहां नहीं मिली, लेकिन मकान के अंदर तीन अन्य युवतियां और एक युवक संदिग्ध हालत में पाए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां प्रारंभिक पूछताछ में देह व्यापार से जुड़े गतिविधियों का खुलासा हुआ।

पकड़ी गई युवतियां कोरबा और बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि गुमशुदा युवती की तलाश के लिए परिजन पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने सहयोग के तौर पर दबिश दी। आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!