PM किसान की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! ये 3 काम नहीं किए तो खाते में नहीं आएंगे ₹2000

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Apr, 2026 11:33 PM

pm kisan alert do these 3 tasks before 23rd installment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई है।

भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई है। मध्यप्रदेश सहित देशभर के लाखों किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, ताकि खेती-किसानी के खर्चों में मदद मिल सके।

लेकिन हर बार कई किसान छोटी-छोटी गलतियों की वजह से इस योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं। दस्तावेजों में गड़बड़ी, अधूरी जानकारी या सत्यापन न होने के कारण उनका नाम लाभार्थी सूची से हट जाता है और किस्त का पैसा रुक जाता है। ऐसे में 23वीं किस्त आने से पहले किसानों को तीन जरूरी काम तुरंत पूरे कर लेने चाहिए।

सबसे पहले ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी है। जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है। अगर अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें।

दूसरी बड़ी वजह आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी में अंतर होना है। कई बार आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग होती है और बैंक खाते में अलग, या फिर बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होता। ऐसी स्थिति में भुगतान अटक जाता है। किसानों को चाहिए कि वे बैंक जाकर अपनी जानकारी की जांच कर तुरंत सुधार करवाएं।

तीसरी सबसे अहम बात भूमि रिकॉर्ड यानी लैंड सीडिंग है। सरकार अब जमीन के सत्यापन पर विशेष ध्यान दे रही है। जिन किसानों की भूमि से जुड़ी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में सही तरीके से अपडेट नहीं है या सत्यापन अधूरा है, उनका नाम सूची से हटाया जा सकता है। इसलिए जमीन से जुड़े रिकॉर्ड भी समय रहते अपडेट कराना जरूरी है।

किसान अपनी स्थिति जानने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनेफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और लैंड सीडिंग की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी अब काफी आसान कर दी गई है। किसान वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में e-KYC विकल्प चुनें, आधार नंबर दर्ज करें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरकर प्रक्रिया पूरी करें। जिन किसानों के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी यह काम करा सकते हैं।अगर किसान चाहते हैं कि 23वीं किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंचे, तो इन तीन कामों को तुरंत पूरा करना ही सबसे जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!