Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Apr, 2026 10:36 PM

मध्य प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।
भोपाल: मध्य प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इस फैसले के बाद राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से प्रदेश में प्रशासनिक तबादलों को लेकर चर्चाएं चल रही थीं और माना जा रहा था कि जल्द ही ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी। इसी क्रम में देर रात आदेश जारी कर कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नए आदेश के तहत कुछ जिलों के कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है, जबकि कुछ नए अधिकारियों को पहली बार जिलों की कमान सौंपी गई है।

इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता लाना बताया जा रहा है। राज्य के प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को लेकर हलचल तेज हो गई है।