सज्जन वर्मा का बड़ा बयान- रावण राज में 1 कुंभकरण होता था, नरेंद्र मोदी राज में इंदौर में 13 कुंभकरण हो गए हैं

Edited By Desh Raj, Updated: 27 May, 2026 07:56 PM

under narendra modi s rule 13 kumbhakarnas have emerged in indore

इंदौर जल सत्याग्रह में कांग्रेस ने बीजेपी पर तगड़ा  वार किया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेताओं पर बड़ा वार किया है। सज्जन वर्मा ने बड़ा हमला करते हुए कहा है कि  रावण राज में 1 कुंभकरण हुआ करता था लेकिन...

(इंदौर ): इंदौर जल सत्याग्रह में कांग्रेस ने बीजेपी पर तगड़ा  वार किया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेताओं पर बड़ा वार किया है। सज्जन वर्मा ने बड़ा हमला करते हुए कहा है कि  रावण राज में 1 कुंभकरण हुआ करता था लेकिन  नरेंद्र मोदी राज में इंदौर में 13 कुंभकरण हो गए है।

9 Mla , महापौर, सांसद, नगरीय प्रशासन मंत्री और मुख्यमंत्री को बताया कुंभकरण

इन कुंभकरणों में 9 Mla एक महापौर एक सांसद एक नगरीय प्रशासन मंत्री और मुख्यमंत्री CM यादव हैं। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। सोई हुई भाजपा से इंदौर की जनता उम्मीद नहीं कर सकती। महापौर पर  निशाना साधते हुए सज्जन ने कहा कि महापौर को राजनीति का एबीसी नहीं आती।

भाजपा वाले कांग्रेस पार्षदों पर पानी बेचने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन महापौर को शर्म नहीं आती है। पानी के लिए कांग्रेस ने पहले भी बड़ा आंदोलन किया था और नर्मदा यहां आई नहीं तो इंदौर कभी का मर जाता।  कांग्रेस ने इंदौर को जीवनदान दिया है। इसलिए बीजेपी वालों को कांग्रेस का धन्यवाद देना चाहिए। सज्जन ने कहा कि जीतू पटवारी लगातार पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सज्जन ने कहा कि लोगों ने इंदौर के लिए देवदूत चुने थे लेकिन बाद में पचा चला कि ये यमदूत चुन लिए हैं।अब इन यमदूतों को नरक भेजने की तैयारी करो।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!