Edited By Desh Raj, Updated: 21 May, 2026 08:54 PM

छत्तीसगढ़ पीसीसी के चीफ दीपक बैज के एक बयान के बाद प्रदेश की सियासत में हड़कंप आ गया है। दीपक बैज ने जो प्रधानमंत्री मोदी को लेकर टिप्पणी की है उससे राज्य की सियासत में गरमाहट आ गई है।
(रायपुर): छत्तीसगढ़ पीसीसी के चीफ दीपक बैज के एक बयान के बाद प्रदेश की सियासत में हड़कंप आ गया है। दीपक बैज ने जो प्रधानमंत्री मोदी को लेकर टिप्पणी की है उससे राज्य की सियासत में गरमाहट आ गई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे पर दीपक बैज ने एक ऐसी टिप्पणी की है जिस पर काफी बखेड़ा खड़ा हो रहा है। दरअसल (Modi Meloni Meeting) दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मोदी और मेलोनी हनीमून मनाने गए हों।
छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान ने गरमाया माहौल
छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान मंगलवार को देर रात इटली की राजधानी रोम पहुंचे थे। रोम आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया। दोनों नेताओं के बीच जो मुलाकात थी वो गर्मजोशी वाली थी। लेकिन इस मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल में गरमाहट आ गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ ज्यादा ही आगे बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर टिप्पणी की। कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मोदी और मेलोनी हनीमून मनाने गए हों। इसके साथ ही उन्होंने दोनों नेताओं की तस्वीरों को “वेडिंग शूट” जैसा बताया।
दरअसल मोदी और मेलोनी की मुलाकात के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को टॉफी का पैकेट भी भेंट किया है जो काफी ट्रैंड में आ गया है। इसी पर दीपक बैज ने एक विवादित बयान दे दिया है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं , जिसके बाद 'मेलोडी' की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। अब पीएम मोदी की इन तस्वीरों पर कांग्रेस ने तंज कसा है।