BJP विधायक ने PM मोदी की अपील को दिखाया ठेंगा! 200 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले (VIDEO)

Edited By meena, Updated: 13 May, 2026 03:29 PM

bjp mla pritam lodhi sets out with a convoy of 200 vehicles

हाल ही में IPS अधिकारी को धमकाकर विवादों में आने वाले पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत को लेकर अपीलों को अनदेखा करते हुए उन्होंने...

शिवपुरी : हाल ही में IPS अधिकारी को धमकाकर विवादों में आने वाले पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत को लेकर अपीलों को अनदेखा करते हुए उन्होंने 200 गाड़ियों का काफिला निकाला। उनके समर्थकों ने खुद ही काफिले के वीडियो शेयर किए हैं।

दरअसल, पीएम मोदी की अपील को अनदेखा करते हुए प्रीतम लोधी मंगलवार को करीब सौ वाहनों के विशाल काफिले के साथ करेरा स्थित सिद्ध बगीचा सरकार मंदिर पहुंचे। इतने बड़े काफिले को साथ लेकर चलने के पीछे उनका करैरा एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ के साथ हुआ विवाद बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एसडीओपी को सत्ता की हनक दिखाने के लिए भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने 200 गाड़ियों के साथ काफिला निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। विधायक इस काफिले के साथ बगीचा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बगीचा हनुमान मंदिर के महंत को समर्थन देते हुए संतो के सम्मान में आने की बात कही।

 

प्रीतम लोधी ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक के तेवर भी तल्ख नजर आए। उन्होंने कहा, “यह मंदिर किसी के डैडी का नहीं है। अभी हिंदी में समझा रहा हूं, जरूरत पड़ी तो अंग्रेजी में समझाना भी आता है।” इतना ही नहीं विधायक ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि आस्था के केंद्र को अखाड़ा न बनाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि लोधी समाज तो दूसरों की सेवा करने के लिए ही बना है। संतों पर कोई बात आई तो हम मैदान में उतरेंगे। हमें उनकी भाषा में भी जबाब देना आता है।

PunjabKesari

बता दें कि मंगलवार को ही पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 200 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे थे। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी। खासकर सवाल उठे थे कि प्रधानमंत्री मोदी के अपील को खुद भाजपा नेता ही नहीं मान रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मंचों से देशवासियों से ईंधन बचाने, साइकिल चलाने और अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने की अपील कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!